कानपुर-प्रयागराज- कानपुर से प्रयागराज शहर क्षेत्र में आने वाले कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ जीटी जवाहर चौराहा से ओल्ड जीटी मार्ग थाना दारागंज के सामने से होते हुए पांटून पुल नंबर पांच से झूंसी क्षेत्र में लोअर संगम मार्ग के रास्ते कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
लखनऊ/अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग- लखनऊ-अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले कल्पवासी अपने वाहन के साथ बसना नाला पुल पारकर पुराना फाफामऊ बाजार, थरवई-सहसों-अंदावा मार्ग पर रहिमापुर तिराहे से दाहिने मुड़कर एजे मार्ग के रास्ते ओल्ड जीटी मार्ग होकर लोअर संगम मार्ग से कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
लखनऊ-अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले समस्त कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ चंद्रशेखर आजाद पुल को पारकर बाएं (मेंहदौरी पुलिस चौकी) रिवरफ्रंट मार्ग से बाएं मुड़कर पांटून पुल से लोअर संगम मार्ग के रास्ते कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
इन रास्तों से भी जा सकेंगे
लखनऊ-अयोध्या-प्रतापगढ़- मार्ग से कल्पवासी अपने वाहन के साथ चंद्रशेखर आजाद पुल होते हुए एमएनएनआईटी तिराहा, मजार तिराहा से बाएं मुड़कर आईईआरटी फ्लाईओवर से रिवर फ्रंट मार्ग ये बांए मुड़कर पांटू पुल नं0-05 से झूंसी क्षेत्र के लोअर संगम मार्ग से कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
अरैल क्षेत्र के कल्पवासियों के लिए
कल्पवासी माघ मेला सेक्टर सात में रहकर कल्पवास करना चाहते हैं वह लेप्रोसी चौराहा तक पहुंचकर नव प्रयागम अप्रोच मार्ग, अरैल बांध मार्ग से सोमेश्वर महादेव रैंप व महाकाल रैंप से नीचे उतरने के बाद कैंप तक जा सकेंगे।
परेड क्षेत्र के कल्पवासियों के लिए
कल्पवासी माघ मेला सेक्टर एक व दो में रहकर कल्पवास करना चाहते हैं। वह जीटी जवाहर व हर्षवर्धन चौराहा होते हुए काली मार्ग से अपने कैंप तक जा सकेंगे।