इकलौते बेटे की मौत है, आरोपियों पर कार्रवाई हो...
नवाबगंज के कस्तूरीपुर हुलासी का पूरा निवासी अंजली ने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर की शाम विपिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 18 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मृत्यु के समय विपिन का मोबाइल लॉक था। बाद में फोन खुलवाने पर उसमें एक लाइव वीडियो मिला। पिता रामकैलाश शुक्ला ने बताया कि विपिन घर का इकलौता बेटा था। वह एमएनएनआईटी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। लेकिन कुछ लोगों की वजह से उसने अपनी जान गवां दी। आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि उनको इंसाफ मिल सके। वहीं, नवाबगंज थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। घटना की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।