फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रक्षाबंधन पर जसरा रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम, फंसे लोग

Sat, 29 Aug 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
चित्र परिचय------- जसरा रेलवे क्रॉसिंग पर 4 घंटे का लगा जाम जिसमें महिलाएं और बुजुर्ग रहे परेशा
विज्ञापन
रक्षाबंधन की शाम जसरा रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण जाम लग गया। यह जाम लगभग 3 से 4 घंटे तक बना रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्रॉसिंग बंद होने पर दोनों ओर आने-जाने वाली सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। क्रॉसिंग खुलने के बाद भी भीड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। भीड़ चींटी की गति से धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। जाम में सबसे अधिक समस्या रक्षाबंधन पर घर से निकली माताओं और बहनों को हुई। आगे बढ़ने की होड़ में लोग एक-दूसरे से टकरा भी रहे थे।
विज्ञापन

क्रॉसिंग खुलने के बाद भी भीड़ पूरी तरह निकल नहीं पाई थी। तभी ट्रेन आने की सूचना पर क्रॉसिंग को फिर बंद करना पड़ा। लोगों की भारी भीड़ के कारण ट्रेन को जसरा आउटर पर रुकना पड़ा। कई घंटे लगे जाम में प्रशासन और पुलिस अनुपस्थित रहे। इससे माताओं, बहनों, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी हुई और कुछ ने 10 से 12 किलोमीटर का बाईपास मार्ग चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें