फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला क्षेत्र में लगा भीषण जाम, सुबह से हो गई शाम, धरे रह गए पिकनिक के अरमान

Mon, 22 Feb 2021 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : रविवार को माघ मेला क्षेत्र में भीषण जाम लग गया। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के दिन मेला क्षेत्र में पिकनिक मनाने के लिए निकले शहर के कई परिवारों के अरमान धरे रह गए। जीटी जवाहर जाने वाले रास्तों पर दोपहर से ही भीषण जाम लग गया और शाम तक यही स्थिति रही। वाहन रेंगते रहे और एक से दूसरे चौराहे की दूरी तय करने में ही घंटों लग गए। यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए और ई रिक्शा व सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन भी लागू करना पड़ गया। पांच घंटे तक कमोबेश यही स्थिति रही। 

विज्ञापन

prayagraj news : रविवार को माघ मेला क्षेत्र में भीषण जाम लग गया। - फोटो : prayagraj
प्रमुख स्नान पर्व बीत चुके हैं लेकिन माघ मेले में घूमने के लिए पहुंचने वालों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। छुट्टियों के दिन भीड़ कई गुना ज्यादा हो जाती है और रविवार को भी ऐसा ही हुआ। पिकनिक मनाने के लिए शहरी परिवार संग मेला क्षेत्र की ओर निकले तो रास्तों पर वाहनों की कतार लग गई। दोपहर तक तो स्थिति सामान्य रही लेकिन 12 बजे के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी। दो बजते-बजते तो मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले हर रास्ते चोक होने लगे।

prayagraj news : रविवार को माघ मेला क्षेत्र में भीषण जाम लग गया। - फोटो : prayagraj
सोहबतियाबाग, बैरहना, बांगड़, अलोपीबाग, नए यमुना पुल पर दूर तक वाहनों की कतार लग गई। हाल यह हुआ कि चारपहिया तो छोड़िए, दोपहिया भी रेंगते नजर आए। हर बीतते वक्त के साथ जाम की स्थिति और गंभीर होती गई। यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूटते नजर आए। यहां तक कि संबंधित थानों की फोर्स को भी बुलाना पड़ गया। शाम को मेला क्षेत्र से वापसी करने वालों के वाहन निकले तो हालात और बदतर हो गए। स्थिति यह हुई कि अफसरों को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिसकर्मी ही नहीं अफसर भी लगे रहे तब जाकर शाम सात बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। 
विज्ञापन

prayagraj news : रविवार को माघ मेला क्षेत्र में भीषण जाम लग गया। - फोटो : prayagraj

सवारी वाहनों के लिए लागू करना पड़ा डायवर्जन

मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आननफानन में सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू करना पड़ा। दोपहर बाद जीटी जवाहर चौराहे के चौतरफा जाम की स्थिति को देखते हुए मेला क्षेत्र की ओर आने वाले रास्तों पर सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू करना पड़ा। ई रिक्शा समेत अन्य सवारी वाहनों को जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर सोहबतियाबाग, एमजी मार्ग पर सीएमपी डॉट पुल, बैरहना से जीटी जवाहर जाने वाले रास्ते पर बांगड़ पर ही रोक दिया गया। 

छुट्टी के दिन के साथ ही वीआईपी कार्यक्रम के चलते भी कुछ समस्या हुई। जिसके चलते सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया गया। शाम तक स्थिति सामान्य हो गई थी जिसके बाद यातायात सुचारु कर लिया गया। - अखिलेश भदौरिया, एसपी ट्रैफिक

प्लानिंग में चूक की वजह से हुई फजीहत

अफसर चाहे जो कहें लेकिन जानकारों का कहना है कि यातायात व्यवस्था की प्लानिंग में चूक के चलते रविवार को शहरियों की फजीहत हुई। दरअसल, माघ मेला क्षेत्र में छुट्टियों के दिन सामान्य से ज्यादा भीड़ होती है। रविवार को शहर में वीआईपी आगमन भी था, ऐसे में रास्तों पर यातायात का दबाव और ज्यादा होना तय था। ऐसे में यातायात व्यवस्था की प्लानिंग में चूक ही रही, जिसके चलते भीषण जाम लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें