फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर सिविल लाइंस और मेले में ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
Traffic diversion at civil lines and fair on new year
विज्ञापन
नए साल पर सिविल लाइंस में नहीं चलेंगे ई रिक्शा
विज्ञापन

माघमेले में भी संगम से पहले गाड़ियां पार्किंग में खड़ी करनी होंगी
प्रयागराज। नए साल के जश्न में अत्याधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सिविल लाइंस में दो दिन ई रिक्शा न चलने देने का निर्णय लिया है। माघमेले की कुछ सड़कों पर डायवर्जन का निर्णय लिया है। गाड़ियों को संगम से पहले ही पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। 31 दिसंबर और एक जनवरी को डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने बताया कि एमजी मार्ग पर रोडवेज बस अड्डा एटीएम तिराहा से सुभाष चौराहा की ओर ई रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहा की ओर से भी ई रिक्शा नहीं जा पाएंगे। सरदार पटेल मार्ग पर यात्रिक चौराहा, हाट स्टफ चौराहा से, सुभाष चौराहा की ओर और डीआरएम ऑफिस (खरबन्दा तिराहा) से सुभाष चौराहा की ओर से भी ई रिक्शा का आवागमन बंद रहेगा। पुलिस की टीमें यह सुनिश्चित करेंगी कि वाहन पार्किंग में ही खड़े किए जाएं। ज्यादा भीड़ बढ़ने पर चार पहिया गाड़ियों पर भी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माघमेले में भी एडीसी तिराहा की ओर आने वाले वाहनों को फोर्ट रोड चौराहा से बांए मोड़कर 17 नंबर प्लाट पार्किं ग स्थल पर पार्क कराया जाएगा। हर्ष वर्धन चौराहा/जीटी जवाहर चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों को काली सड़क तिराहा से 17 नंबर प्लाट व यातायात पुलिस लाइन माघ मेला केबगल में बनी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। बाघम्बरी रोड दारागंज साइड की ओर से मेला क्षेत्र में आने वाले वाहनों को गल्ला मंडी दारागंज पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। संगम जाने वाले स्नानार्थियों एवं जनमानस को काली सड़क से काली रैम्प से संगम अपर मार्ग से संगम मेला क्षेत्र में भेजा जाएगा। संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग होते हुए इण्टर लाकिंग मार्ग से जगदीश रैम्प मार्ग एवं त्रिवेणी मार्ग(फोर्ट चौराहा) से वापस परेड क्षेत्र और पार्किंग स्थल भेजा जाएगा। हर्ष वर्धन चौराहा/जीटी जवाहर चौराहा से तलाब नवल राय मार्ग होकर रेलवे क्रासिंग से नैनी नये पुल यमुना पुल से नैनी जाने वाले वाहन यात्री सीधे बांगड़ चौराहा होकर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें