फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सिविल लाइंस में बसों की नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा मैराथन के आयोजन की वजह से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। मैराथन के दौरान कई प्रमुख सड़कों पर धावकों की आवाजाही होगी। इस वजह से रोडवेज बसों के लिए भी डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सिविल लाइंस क्षेत्र और विद्यावाहिनी रोडवेज गेट पर सभी प्रकार की रोडवेज बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

निर्धारित रूट के मुताबिक, धावक आनंद भवन गेट यूनिवर्सिटी चौराहा, महिला छात्रावास, ताराचंद हॉस्टल, एमएनएनआईटी, म्योराबाद और बेली अस्पताल होते हुए म्योहाल चौराहे पहुंचेंगे। इसके बाद बीएचएस, हीरा हलवाई, थार्नहिल रोड, एजी ऑफिस, इंदिरा चौराहा, हाईकोर्ट और आंबेडकर चौराहे से होते हुए एमजी मार्ग पर प्रवेश करेंगे।



इसके बाद पत्थर गिरिजाघर, हनुमान मंदिर, सीएमपी डिग्री कॉलेज और बैरहना होते हुए धावक नए यमुना पुल से नदी पार कर नैनी पहुंचेंगे। यहां महेवा रोड तिराहा, रीवा रोड, चाका ब्लॉक, नंद किशोर पीजी कॉलेज चौराहा, मामा भांजा तिराहा और भलरा चौराहे से होते हुए दांदूपुर पेट्रोल पंप के पास यू-टर्न लेंगे। वापसी में भी धावक इसी मार्ग से गुजरेंगे। मैराथन का समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन




इन रास्तों से चलेंगी रोडवेज बसें



यातायात पुलिस के मुताबिक, लखनऊ, प्रतापगढ़ और वाराणसी की ओर से आने वाली रोडवेज बसें सहसों, अंदावा और शास्त्री ब्रिज होते हुए सरदार पटेल संस्थान के सामने से परेड मैदान में प्रवेश करेंगी। वापसी में ये बसें जीटी जवाहर चौराहे से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। कानपुर की ओर से आने और उधर जाने वाली बसों का संचालन सुलेमसराय नेहरू पार्क से होगा। वहीं, रीवा और बांदा आने-जाने वाली बसें गौहनिया से डायवर्ट होकर रामपुर पुलिस चौकी, नैनी और लेप्रोसी चौराहे से पहले नवप्रयागम के रास्ते संचालित की जाएंगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे तक बसों का रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें