फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : पिपरी जामा मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से मांगा जवाब

Wed, 18 Nov 2026 09:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोनभद्र के पिपरी स्थित जामा मस्जिद और उसकी चहारदीवारी के ध्वस्तीकरण पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को मामले में आवश्यक निर्देश प्राप्त कर अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोनभद्र के पिपरी स्थित जामा मस्जिद और उसकी चहारदीवारी के ध्वस्तीकरण पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को मामले में आवश्यक निर्देश प्राप्त कर अपना पक्ष रखने को कहा है। न्यायमूर्ति अजीत कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने यह आदेश आफताब अहमद की याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


याची की ओर से अधिवक्ता अभिषेक कुमार चौबे ने कोर्ट को बताया कि मस्जिद और कब्रिस्तान उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में वक्फ संख्या 729 (एडब्ल्यूसी-763) के रूप में दो जून 1986 से पंजीकृत हैं। सरकारी गजट में भी संपत्ति अधिसूचित है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन ने एकतरफा जांच रिपोर्ट के आधार पर मस्जिद को सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण बताते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की।

कमेटी को न तो नोटिस दिया गया और न ही अपना पक्ष रखने का अवसर मिला। वक्फ संपत्ति से जुड़े विवादों का निर्धारण वक्फ ट्रिब्यूनल के अधिकार क्षेत्र में आता है। प्रशासनिक अधिकारी एकतरफा कार्रवाई कर पंजीकृत वक्फ संपत्ति की वैधानिक स्थिति तय नहीं कर सकते।
विज्ञापन


कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद राज्य सरकार के स्थायी अधिवक्ता को आवश्यक जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही मस्जिद भवन और चहारदीवारी के ध्वस्तीकरण पर आठ दिसंबर तक रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें