फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले : जीएसटी का हो पुर्नगठन, प्रयागराज के पर्यटन को मिले विस्तार

Thu, 23 May 2024 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होटल कारोबारी योगेश गोयल ने कहा कि जीएसटी में तमाम खामियां है। सरकार ने कई बार संशोधन तो किया है। लेकिन बेेहतर होगा कि इसका पुनर्गठन हो। सीसीटीवी का कारोबार कर रहे व्यापारी नवीन अग्रवाल ने कहा कि प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
अमर उजाला से चर्चा करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी लागू होने के सात वर्ष बाद भी उसमें तमाम विसंगतियां है। इस वजह से व्यापारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला के चुनाव विमर्श में तमाम ट्रेड से जुड़े व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होने के बाद सैकड़ों संशोधन किए जा चुके हैं। संशोधन करने के बजाय इसका पुनर्गठन किया जाना बेहतर रहेगा। व्यापारियों ने यह भी कहा कि प्रयागराज में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इसे लेकर आने वाली सरकार काम करें तो बेहतर रहेगा।

विज्ञापन









 

होटल कारोबारी योगेश गोयल ने कहा कि जीएसटी में तमाम खामियां है। सरकार ने कई बार संशोधन तो किया है। लेकिन बेेहतर होगा कि इसका पुनर्गठन हो। सीसीटीवी का कारोबार कर रहे व्यापारी नवीन अग्रवाल ने कहा कि प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। इससे रोजगार के भी अवसर बढेंगे। इसी बात का आगे बढ़ाते हुए कारोबारी विकास वैश्य ने कहा कि पर्यटन का बढ़ावा देने से यहां का कारोबार भी बढ़ेगा। अभी यहां अधिकांश लोग हाईकोर्ट से जुड़े काम को लेकर ही आते हैं।

इसी तरह कारोबारी रजनीश राजपूत ने कहा कि वर्तमान सरकार ने काम अच्छा किया। महाकुंभ को लेकर भी यहां तमाम विकास कार्य चल रहे हैं। इसी तरह दवा कारोबारी अभिषेक केसरवानी, पीयूष पांडेय ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार के लिए सख्त नियम बनाए जाने की जरूरत है। इससे रिटेल कारोबारियों को खासा नुकसान पहुंच रहा है। कारोबारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अब भी रोक नहीं लग सकी है। आगे सरकार जिसकी भी बने, उससे यही उम्मीद है कि वह भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें