फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मोबाइल दुकानदार को थाने ले जाने पर हंगामा भड़के व्यापारी, विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम

Sat, 28 May 2022 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना शनिवार दोपहर की है। एप्पल इंडिया कंपनी के अफसरों को सूचना मिली थी कि शहर के कोतवाली इलाके में स्थित एक दुकान पर कंपनी के नाम पर नकली एसेसरीज बेची जा रही हैं। इस पर कंपनी के अफसर शनिवार को कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
Prayagraj News : मोबाइल दुकानदार को थाने ले जाने पर चक्काजाम करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के बहादुरगंज में मोबाइल दुकानदार को थाने ले जाए जाने पर पर जमकर हंगामा हुआ। दुकानें बंद कर व्यापारी सड़क पर आ गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामला एप्पल कंपनी की नकली एसेसरीज बेचने का है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन



घटना शनिवार दोपहर की है। एप्पल इंडिया कंपनी के अफसरों को सूचना मिली थी कि शहर के कोतवाली इलाके में स्थित एक दुकान पर कंपनी के नाम पर नकली एसेसरीज बेची जा रही हैं। इस पर कंपनी के अफसर शनिवार को कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस को साथ लेकर लक्ष्मण मार्केट में स्थित एक मोबाइल की दुकान पर पहुंचे। यहां कंपनी के लोगो वाली कुछ एसेसरीज को देखकर इनके नकली होने का शक जताया गया। जिसके बाद पुलिस दुकानदार को पूछताछ के लिए थाने लेकर चली गई। इसकी जानकारी आसपास के दुकानदारों को हुई तो वह आक्रोशित हो उठे।


उन्होंने मार्केट के सामने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे यातायात बाधित हो गया। व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मान-मनौव्वल की कोशिश की, लेकिन दुकानदार मानने को तैयार नहीं हुए। कुछ देर बाद सीओ कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी व सिटी मजिस्ट्रेट भी आ गए। अफसरों ने समझाया कि दुकानदार को केवल पूछताछ के लिए ले जाया गया है, तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद जाम खत्म कराया जा सका। सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें