फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बरगढ़ हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च

Mon, 26 Jan 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बरगढ़ हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, व्यापारियों ने उठाई न्याय की मांग
विज्ञापन
चित्रकूट के बरगढ़ में मासूम आयुष केसरवानी की हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। रविवार की शाम व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। लोगों ने आयुष के हत्यारे को फांसी दो, अभी तो न्याय अधूरा है जैसे नारे लगाते हुए घटना के प्रति रोष जताया। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

मौके पर गोपाल दास गुप्ता, रतन केसरवानी, अनुज मिश्रा, अरविंद केसरवानी, पंकज गुप्ता, सुजीत केसरवानी, सुजीत गुप्ता और राम जतन आदि मौजूद रहे। इधर, जसरा में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला तथा दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की। मौके पर शंकर लाल मधुकर, अश्विनी केसरवानी, दीपचंद गुप्ता, रामबाबू केसरवानी, सुरेंद्र केसरवानी, रमाकांत यादव आदि शामिल रहे। संवाद

कल्लू को किया गया सुपुर्देखाक
बरगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साहिबे इमाम उर्फ कल्लू का रविवार को अंतिम संस्कार (सुपुर्देखाक) कर दिया गया। बरगढ़ में व्यापारी पुत्र के अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपी कल्लू को शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंपा गया। रविवार सुबह शवयात्रा में उसके परिजन तथा गांव के गिने चुने लोग शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से करमा चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।

बरगढ़ हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, व्यापारियों ने उठाई न्याय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें