फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटा,तीन पांटून पुलों पर यातायात ठप

विज्ञापन
Tractor-trolley overturns on Triveni bridge, traffic halted on three Pantoon bridges - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
सिर पर मेला और तीन पांटून पुल बंद
विज्ञापन

0 त्रिवेणी पांटून पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटा, कटान के चलते महावीर मार्ग पुल खोला गया, काली मार्ग पुल भी कई जगह धंसान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। दो दिन बाद पौष पूर्णिमा का स्नान है, ऊपर से बुधवार को प्रदोष पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के आसार हैं। कल्पवासी भी बड़ी संख्या में मेला क्षेत्र में आने लगे हैं और ऐसे में प्रशासन के हाथ से पांटून पुल ही फिसले जा रहे हैं। मेला क्षेत्र में गंगा पर पांच पांटून पुल बनाए हैं, जिसमें से तीन पर आवागमन फिलहाल बंद कर दिया है। चूंकि अधिकतर मेला गंगा के पार ही बसाया जा रहा है, ऐसे में तीन पुलों के ठप होने से अब श्रद्धालुओं के शिविरों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना पड़ रहा है, बचे दो पुलों पर जाम की स्थिति से भी समस्या पैदा हो गई है।
गंगा पर निर्णाणाधीन त्रिवेणी पांटून पुल पर रविवार शाम ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस दौरान कुछ मजदूरों को मामूली चोटें भी आई हैं। वहीं गंगा में तेज प्रवाह और कटान के चलते त्रिवेणी समेत तीन पुलों पर आवागमन ठप हो गया है। इसी क्रम में काली पांटून पुल धंसने से कई जगह टेढ़ा हो गया है और टीले उभर आए हैं। त्रिवेणी पांटून पुल पर मिट्टी की ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी। संयोग था कि रेलिंग से टकराकर ट्राली लटक गई, वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। एई सत्येंद्र नाथ ने बताया कि पुल पर कार्य के दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्राली पलट गई थी, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। इसी के साथ इस पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। अभियंताओं के अनुसार क्लैंम्पिंग कराई जा रही है। अभी 40 पांटून की क्लैंम्पिंग बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महावीर पांटून पुल में कटान का दायरा संत नृत्य गोपाल दास महाराज के शिविर अयोध्या मणि रामदास की छावनी तक पहुंचने से संत-भक्त सकते में आ गए। इस पुल पर आवागमन ठप कर पांच पांटून बढ़ाए जा रहे हैं। इसी तरह काली पांटून पुल में भी कई जगह धंसान से वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। सोमवार को इस पुल पर कई श्रद्धालु फिसल कर गिरे। कहा जा रहा है कि बुधवार को कल्पवासियों की भीड़ आने से पहले अगर इस पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें