फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, 13 वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरिया मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने सिलिका सैंड लदे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार 13 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक भाग गया।
विज्ञापन



सिलिका सैंड से भरा ट्रैक्टर जैसे ही बिहरिया मोड़ राज रिसोर्ट के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर में सवार चंदन आदिवासी (13 वर्ष) पुत्र श्याम, निवासी बिहरिया, थाना शंकरगढ़ दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर पर सवार अन्य तीन रूपा (16), पुत्री केसरी प्रसाद, रूपेश (9), पुत्र केसरी प्रसाद व नीलू (18), पुत्री मोहित लाल को मामूली चोटें आईं।
घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक बालक के पिता ने शिकायती पत्र दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें