मऊआइमा। ईद अल-अजहा (बकरीद) करीब आते ही बकरों की बिक्री तेज हो गई है। ब्लाॅक बाजार में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में इन दिनों दूर दराज के किसान बकरा बेचने के लिए आ रहे हैं। बुधवार को 2.10 लाख में एक जोड़ा बकरा बिका। ईद अल-अजहा सात जून को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लाॅक बाजार में बुधवार और शनिवार को बकरा मंडी लगती है। इसमें प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, प्रयागराज शहर और कौशाम्बी आदि जिलों से बकरों के खरीदार आते हैं। मध्यम दर्जे के बकरे 10 से 15 हजार रुपये में बिकते हैं। बुधवार को मोहम्मद मुजीब ने एक जोड़ बकरा 2.10 लाख में प्रयागराज निवासी महफूज के हाथ बेचा।