फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः स्कूल वैन में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 15 बच्चे जख्मी, चालक फरार

Tue, 11 Dec 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
road accident - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से भरी वैन में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे चीखपुकार मच गई। हादसे में 15 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। बच्चों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटनाग्रस्त हुई वैन बगैर परमिट के ही स्कूली बच्चों को ढो रही थी। 

विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली के बेनीराम कटरा स्थित आशा किरण पब्लिक स्कूल की मैजिक (स्कूल वैन) सोमवार की सुबह करीब सात बजे डहिया और अमिरसा गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। वैन में 15 बच्चे सवार थे। जैसे ही वैन तरनी गांव के समीप पहुंची मिट्टी लादने जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन मे ठूंस कर भरे बच्चे चोटिल हो गए। 

घटना के बाद वैन और ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने जख्मी अमिरसा गांव के शांतनु शुक्ला, शौर्य शुक्ला, अर्पणा तिवारी, हर्ष पांडेय, उज्जवल शुक्ला, श्रद्धा शुक्ला, डहिया के अंशु, सोनिया, सूरज, समर, अभय को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चों की हालत सामान्य होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी। पुलिस ने ट्रैक्टर और वैन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


वैन का नहीं था परमिट
स्कूल की जो वैन हादसे का शिकार हुई उसका स्कूल वाहन के रूप में पंजीकरण नहीं थी। वैन में नंबर तक नहीं पड़ा था। जख्मी बच्चे चीख रहे थे लेकिन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। इस बाबत स्कूल के प्रबंधक धनंजय मिश्रा का कहना है कि उनके स्कूल में यह वाहन किराए पर लिया गया है। गाड़ी मालिक से इस बाबत पता किया जाएगा।

पुलिस को नहीं दी गई तहरीर
स्कूल वैन हादसे की खबर सुनकर मौके पर अभिभावकों की भीड़ जुट गई। सभी अपने बच्चों की कुशलता जानने के लिए पहुंचे थे। बच्चों की हालत सामान्य देख सभी ने राहत महसूस की। इंस्पेक्टर पीके राय का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। बच्चे सामान्य हैं। वह डर गए थे, शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें