पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति दुष्कर्म के मामले में लंबित मुकदमे में सोमवार को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में पेश हुए। प्रकरण गवाही में चल रहा है। कोर्ट ने अगली नियत तारीख दो जनवरी 2019 को गवाहों को उपस्थित रहने के लिए अभियोजन को निर्देश दिया है। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने दिया है।
गायत्री प्रजापति पर गौतमपल्ली थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। पीड़िता ने गायत्री प्रजापति और पांच अन्य के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में सात अक्तूबर 2016 को मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में आरोप तय किया जा चुका है और गवाही चल रही है। पत्रावली अंतरित होकर स्पेशल कोर्ट में आई है।