फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने रोका रेलवे का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। अफसरों की चूक अब भारी पड़ती दिख रही है। सेना ने प्रयाग और फाफामऊ के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण तथा केबल बिछाने का काम रोक दिया है। ऐसे में मेला से पहले काम पूरा हो पाएगा इसे लेकर भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से प्रयाग और फाफामऊ के बीच ट्रैक के दोहरीकरण का काम प्रगति पर है। समानांतर केबल भी बिछाई जा रही थी लेकिन इसके लिए सेना से अनुमति नहीं ली गई। सेना के अफसरों का कहना है कि वहां उनकी बाउंड्री है। नियमानुसार सेना की जमीन से 10 मीटर की दूरी के भीतर किसी तरह के निर्माण से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके विपरीत रेलवे ने बिना अनुमति काम शुरू कर दिया। इस पर सेना ने काम रोकवा दिया है। मुश्किल यह कि इसे लेकर कई अन्य तरह के भी विवाद की बात कही जा रही है। ऐसे में पूरी योजना ही अधर में लटक गई हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें