फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एयरपोर्ट के पास 209 हेक्टेयर में विकसित की जाएगी टाउनशिप, शुरू किया गया सर्वे

Fri, 03 Apr 2026 06:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) एयरपोर्ट के पास 209 हेक्टेयर जमीन पर नई टाउनशिप विकसित करेगा। इसके लिए मौके पर सर्वे शुरू करा दिया गया है और पीडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
टाउनशिप इन प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) एयरपोर्ट के पास 209 हेक्टेयर जमीन पर नई टाउनशिप विकसित करेगा। इसके लिए मौके पर सर्वे शुरू करा दिया गया है और पीडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

हालांकि, एयरपोर्ट के आसपास की जमीन के बड़े हिस्से पर भूमाफिया का कब्जा है और वहां अवैध प्लाॅटिंग भी की जा रही है। ऐसे में नई टाउनशिप के लिए काम शुरू होने से पहले पीडीए को भूमाफिया से जमीन खाली करानी होगी और अवैध प्लॉटिंग भी रोकनी होगी।

टाउनशिप विकसित होने से आम लोगों को उचित दरों पर आवास के साथ अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। एयरपोर्ट के आसपास पीपल गांव, कटहुआ गौसपुर, शेरपुर, भगवतपुर, असरावल कला, मकनपुर, जलालपुर घोसी में नई टाउनशिप विकसित होगी।

इसमें अपार्टमेंट बनाए जाएंगे और प्लाॅट भी होंगे। स्कूल, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मार्केट व मॉल बनेगा। इसके अलावा अस्पताल की सुविधा भी होगी। पार्क बनवाया जाएगा और बच्चों के लिए झूले का इंतजाम होगा।

विज्ञापन


इस टाउनशिप के लिए 209 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए पीडीए सर्वे करा रहा है। जमीन का बड़ा हिस्सा सरकारी है, ऐसे में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी आसान होगी। साथ ही सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफिया को भी वहां से हटा दिया जाएगा और अवैध प्लॉटिंग कर अधिक दाम पर जमीन बेचने वाले भूमाफिया पर लगाम लग सकेगी।

विज्ञापन

एयरपोर्ट तक मेट्रो रूट के विस्तार से मिलेगी बड़ी राहत

पीडीए ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में भी बदलाव किया है और मेट्रो रूट को प्रयागराज एयरपोर्ट तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में संशोधन किया जा रहा है। मेट्रो रूट के विस्तार के बाद उसकी पहुंच नई टाउनशिप तक हो जाएगी और टाउनशिप में रहने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। मेट्रो रूट में शामिल होने से टाउनशिप का जुड़ाव सीधे प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और संगम तक हो जाएगा। साथ ही गंगापार व यमुनापार तक जाने के लिए परिवहन की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

प्रयागराज एयरपोर्ट के निकट नई टाउनशिप विकसित करने के लिए पीडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज दिया गया है। तकरीबन 209 हेक्टेयर क्षेत्र में टाउनशिप विकसित की जाएगी। शासन से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा। - ऋषि राज, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें