फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर से कराएगा माघ मेले की सैर, सात से आठ मिनट की होगी यात्रा

Mon, 22 Dec 2025 02:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले में महाकुंभ की तर्ज पर राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की ओर से श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर से सैर कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले में महाकुंभ की तर्ज पर राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की ओर से श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर से सैर कराने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु सीमित समय (सात से आठ मिनट) में आसमान से पूरे माघ मेले का भव्य नजारा देख सकेंगे। हेलिकॉप्टर जॉय राइड अरैल स्थित आनंदा सिटी के हेलीपैड से शुरू होगी।

विज्ञापन


राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा माघ मेला-2026 के अवसर पर तीन जनवरी से 15 फरवरी तक की अवधि के लिए पर्यटकों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से जॉय राइड की सुविधा निजी सहभागिता के माध्यम से देने के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किया गया है। इसे 19 दिसंबर की शाम तक खोला जाना था लेकिन इसे 22 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार फिलहाल एक हेलिकॉप्टर के संचालन के लिए ही टेंडर निकाला गया है। जॉय राइड सात से आठ मिनट की होगी जो मौसम अनुकूल होने पर सुबह 9:30 बजे से सूर्यास्त से पहले तक यह संचालित होगी। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास श्रद्धालुओं को अद्वितीय अनुभव प्रदान कराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें