फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष बच्चों के कार्यक्रम ने किया भावविभोर

Sat, 29 Nov 2014 01:43 AM IST
Touched by the children 's program
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मुंशी काली प्रसाद कुलभाष्कर की जयंती पर एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों की शुरूआत शुक्रवार को हो गई। इस मौके पर कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट की ओर से संचालित विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रम हुए। जार्जटाउन स्थित सुप्रभात डिसएबिलिटी केयर सेंटर में हुए कार्यक्रम में विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ‘दिल हो छोटा सा छोटी सी आशा’ गीत पर विशेष बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य पर दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने किया। इसमें सेंटर की निदेशक प्रतिभा श्रीवास्तव, ट्रस्ट के महामंत्री सुनील दत्त कौटिल्य, हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। इसी कड़ी में केपी ट्रेनिंग कॉलेज में श्रमदान हुआ। महामंत्री के मुताबिक 29 नवंबर को चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में हरिमोहन वर्मा के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड होगा। इसके साथ कोलकाता के कलाकार मां काली नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे।
30 नवंबर को केपी इंटर कॉलेज मैदान में टी-20 क्रिकेट, दो दिसंबर को मेजर रंजीत सिंह कॉम्प्लेक्स में कायस्थ पाठशाला अंतरविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता तथा तीन दिसंबर को कायस्थ पाठशाला मुख्यालय में सुबह साढ़े आठ बजे हवन-पूजन के साथ शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें