प्रयागराज।शिक्षा सेवा अधिकरण के मुद्दे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों की हड़ताल को खत्म करने के लिए हाईकोर्ट और राज्य सरकार की तरफ से कड़े कदम उठाए गए हैं। एक तरफ मुख्य न्यायाधीश और महानिबंधक ने जहां वकीलों से काम पर वापस लौटने और वादकारियों को कोर्ट में आने, बहस करने में अवरोध उत्पन्न न करने की अपील की है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार के विधि मंत्रालय ने राज्य विधि अधिकारियों को राज्य की तरफ से कोर्ट में पैरवी के लिए उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार ने सरकारी वकीलों से कहा है कि अनुपस्थित रहने पर उनके भत्तों में कटौती की जाएगी। साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विशेष सचिव रणधीर सिंह ने चार सितंबर को इस आशय का आदेश जारी किया है।