फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

Sat, 04 Jul 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मंसूराबाद के सम्हई चरई का पूरा में पीडीए पौधरोपण अ​​भियान के तहत पौधरोपण करते सपाई। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सम्हई गांव में पीडीए पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


वरिष्ठ सपा नेता डॉ संगम लाल मौर्य ने कहा कि पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने बताया कि सपा सामाजिक सरोकारों के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देती है। पीडीए अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना की और उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा के धर्मेंद्र यादव, मुमताज अहमद, शंभू नाथ सरोज, राजकुमार यादव, पूर्व प्रधान जय सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें