फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक माह फ्री ट्रायल के बाद शुरू होगा टोल

Fri, 01 May 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सोरांव --589 पूरब नारा टोल प्लाजा गंगा एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से एक माह तक फ्री ट्रायल किया जा रहा है। इस दौरान एक्सप्रेस वे व उससे जुड़ी विभिन्न बिंदुओं की निगरानी की जा रही है। इसके बाद से वाहन व वाहन चालकों से निर्धारित टोल वसूला जाएगा।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के सोरांव-होलागढ़ के पूरब नारा स्थित टोल प्लाजा व कार्यालय में वाहन तथा वाहन चालकों के विभिन्न सुविधाएं जैसे कि चिकित्सा, एंबुलेंस, शौचालय और विश्राम गृह समेत विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
इसके अलावा मेरठ से प्रयागराज आने वाले लेन पर आठ व प्रयागराज से मेरठ की तरफ जाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आठ टोल प्लाजा बनाए गए हैं।
टोल मैनेजर ने बताया कि सरकार की ओर से 27 अप्रैल से ही टोल वसूली की जानी थी लेकिन लोकार्पण के अभाव में चालू नहीं किया जा सका। बीते बुधवार को पीएम मोदी ने हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण है। उन्होंने बताया की कार्यदाई संस्था की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों को एक माह के लिए निशुल्क ट्रायल कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वाहन व चालकों के सुविधा के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

24 घंटे में गुजरे करीब 5000 वाहन

गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से 24 घंटे में करीब 5000 वाहन गुजरे। टोलकर्मियों ने बताया कि मेरठ से प्रयागराज की तरफ आने वाले वाहनों की संख्या करीब 2300 व प्रयागराज से मेरठ की तरफ से जाने वाले वाहनों की संख्या करीब 1732 बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें