फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोरांव के दंपती की मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में मौत

Fri, 01 May 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मृतक दंपति ममता देवी
विज्ञापन
हंड़िया गांव निवासी दंपती की मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई है। साथ जा रही बेटी का रीवा में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हंड़िया गांव निवासी गायत्री तिवारी (42) पुत्र रामसिया अपनी पत्नी ममता तिवारी (40) व पुत्री नेहा के साथ मध्य प्रदेश के बैढ़न गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

वह बैढ़न में ही ट्राॅली का व्यापार करते थे। बुधवार शाम करीब चार बजे मध्य प्रदेश के सीधी जनपद के चितरंगी थानाक्षेत्र में गोपड नदी के पुल पर सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
हादसे में दंपती गायत्री प्रसाद एवं ममता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी घायल पुत्री नेहा को पुलिस ने संजय गांधी चिकित्सालय रीवा में भर्ती कराया है। उनका पुत्र अमित इंदौर में पढ़ाई करता है। बृहस्पतिवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक दंपति ममता देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें