जांच में पता चला कि टोल प्लाजा से नहीं गुजरी कार
हालांकि दिन भर चली जांच में एक बात साफ हो गई कि अफसर की कार रक्षा टोल प्लाजा से नहीं गुजरी है। इस टोल कटौती के पीछे तकनीकी समस्या कारण मानी जा रही है। अफसरों का यह भी तर्क है कि कैमरे से स्कैन हुए बिना फास्टैग से टोल टैक्स कटना संभव नहीं है।
एक या दो माह पहले यहां से गाड़ी गुजरी होगी, तब किसी तकनीकी समस्या के कारण टोल टैक्स नहीं कट पाया होगा। अपडेट होने के बाद अब उसका मैसेज आया होगा। उधर, जिस बैंक के फास्टैग से टोल टैक्ट काटा गया, उससे जुड़े अफसर ने भी इस प्रकरण पर किसी तरह की टिप्पणी से इंकार किया है।
क्या कहते हैं अधिकारी
बिना टोल प्लाजा के कैमरे से गुजरे टैक्स की कटौती संभव नहीं है। यह जिस बैंक से फास्टैग लिया गया है, उसके सर्वर में तकनीकी खराबी की वजह से भी हो सकता है। सर्वर की खराबी से कटा टोल एक निश्चित अवधि के भीतर टैक्स रिफंड हो सकता है। - एके राय, परियोजना निदेशक-एनएचएआई।