प्राथमिक विद्यालय लखनपुर में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल में निपुण भारत मिशन की जानकारी दी गई। बारा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। इसलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में कोताही नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प ने परिषदीय स्कूलों की दशा और दिशा बदल दी है।
उन्होंने कहा कि दिव्य और भव्य महाकुंभ के माध्यम से जिले को वैश्विक पटल पर पहुंचाने का कार्य सीएम योगी ने किया गया है। मेजा के खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी दी। संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई मेजा के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र, लखनपुर के ग्राम प्रधान संदीप तिवारी, राहुल तिवारी, प्रवीण दूबे, कामेश्वर प्रसाद पटेल, शैलेश पांडेय, बीके मिश्र मौजूद रहे।