फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लगेगी 3355 प्रत्याशियों की किस्मत पर मुहर

Fri, 09 Oct 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। आखिर वक्त आ गया, जब पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 3355 प्रत्याशियों की किस्मत पर मुहर लग जाएगी। इनकी किस्मत का फैसला 82 हजार मतदाता करेंगे। पहले चरण के तहत यमुनापार के मेजा, उरुवा, कोरांव, मांडा एवं करछना ब्लॉक में नौ अक्तूबर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और साढ़े तीन हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी मतदान केंद्रों की निगरानी में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


मतदान के लिए बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालयों से बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पोलिंग पार्टी में शामिल तमाम मतदान कार्मिक शहर के निवासी हैं, सो उनके सुविधा के लिए केपी कॉलेज से हर ब्लॉक के किए पांच-पांच बसें भी भेजी गईं। पहले चरण के तहत मेजा, कोरांव, उरुवा, मांडा और करछना ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के 23 पदों के लिए 440 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 567 पदों के लिए 2915 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

पांचों ब्लॉकों के 474 मतदान केंद्रों के 1060 बूथों पर आठ लाख 20 हजार 472 वोटर इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन बूथों की निगरानी के लिए 3657 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा कुल 4248 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं, जिनमें पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी शामिल हैं। साथ ही 46 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, 1395 पुलिस कर्मियों, 26 क्लस्टर मोबाइल टीमों, 10 क्यूआरटी, 1895 होमगार्ड एवं ढाई सेक्शन पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें