फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 309 प्रत्याशियों की किस्मत पर लगेगी मुहर

Thu, 23 Feb 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
आखिर वह दिन आ गया, जब इलाहाबाद, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी के तकरीबन 78 लाख मतदाता 309 उम्मीदवारों के बीच अपने 22 नए विधायक चुनेंगे। चौथे चरण के तहत इन तीनों जिलों में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से 22 सीटों के लिए मतदान शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। वोटर मतदान केंद्र तक अपने वाहन से जा सकेंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद के 12 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 43 लाख 61 हजार 167 वोट 181 प्रत्याशियों, प्रतापगढ़ के सात विधानसभा क्षेत्रों मं 23 लाख 29 हजार 211 वोटर 87 प्रत्याशियों और कौशाम्बी के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 10 लाख 90 हजार 201 मतदाता 41 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए अकेले इलाहाबाद में ही 30 हजार सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं।

इनमें सीपीएमएफ के साथ पुलिस, पीएसी और होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। मतदान के लिए बुधवार शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो गईं। इलाहाबाद में केपी कॉलेज मैदान में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान एक कर्मचारी को दिल का दौरा पड़ गया, जिसे इलाहाबाद के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गयाह ै।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें