फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से महंगी हो गई जमीन

Wed, 05 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गौला खनन बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद। जिले में नया सर्किल रेट बुधवार (पांच अक्तूबर) से लागू कर दिया जाएगा। इस बाबत एडीएम वित्त एवं राजस्व डीएस पांडेय ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए। प्रस्तावित रेट लिस्ट में मामूली संशोधन किया गया है। कुछ कछारी इलाकों का रेट कम किया गया है जबकि बाकी जगह कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। शहरी क्षेत्र में पांच से आठ फीसदी और शहर से सेट नैनी, झूंसी एवं फाफामऊ में 15 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

नया सर्किल रेट पहली अगस्त को ही लागू हो जाना चाहिए था लेकिन लेखपालों की हड़ताल के कारण सर्वे का काम ठप पड़ा हुआ था। जैसे-तैसे सर्वे पूरा हुआ तो कछारी इलाकों में सर्किल रेट को लेकर गंभीर आपत्तियां आ गईं। प्रस्तावित रेट लिस्ट में पर 12 आपत्तियां आईं और इनमें से सभी का निस्तारण किया गया। सराय भीखी कछार को लेकर आपत्ति थी कि वहां सर्किल रेट इतना अधिक है कि क्षेत्र में जमीन की कीमत से अधिक रजिस्ट्री का मूल्य है। इस पर जांच कराई गई। आपत्ति सही पाए जाने पर इस गांव को विशेष गांवों की श्रेणी से बाहर कर दिया गया ताकि सर्किल रेट कम हो सके। इसके अलावा करछना के देवरख, मदनवा आदि कछारी गांवों में भी प्रस्तावित सर्किल रेट कम कर दिया गया है। सोरांव में भी उन कछारी इलाकों का रेट कम किया गया है, जो बाढ़ क्षेत्र में आते हैं। शेरपुर गांव में भी सर्किल रेट को लेकर आपत्ति थी। इसका निस्तारण भी किया गया और प्रस्तावित रेट में कमी की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व डीएस पांडेय ने इन सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद पुनरीक्षित सर्किल रेट की नई सूची पांच अक्तूबर से लागू करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें