फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट आज

Tue, 30 Apr 2019 01:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
result - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाओं का रिजल्ट मंगलवार दोपहर 12 बजे घोषित करेगा।  बोर्ड की 11 फरवरी से 2 मार्च के बीच हुई परीक्षाओं में इस बार 2 लाख 59 हजार 60 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें राजधानी के 5273 परीक्षार्थी थे। बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त करने की अंतिम तारीख 29 मार्च तय की थी।

विज्ञापन


इसके बाद अप्रैल के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट जारी होना था लेकिन संभल के मदरसा हमीदिया अशरफिया ने तय समय पर मूल्यांकन का विवरण नहीं भेजा था। इसके चलते बोर्ड रिजल्ट घोषित नहीं कर पाया था। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किया जा रहा है। इसे मंगलवार को मदरसा बोर्ड कार्यालय में दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें