सूबे के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा रविवार को प्रयागराज में ही रहेंगे। केशव प्रसाद मौर्य सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में जहां शहर उत्तरी विधानसभा के बूथ अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके पूर्व वे कौशांबी में पार्टी प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में एक सभा भी करेंगे।