फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगमनगरी को मथेंगी प्रियंका,तीन दिन करेंगी प्रवास

Sun, 28 Apr 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी संगमनगरी के दोनों लोक सभा सीटों को मथने के लिए आएंगी। उनके तीन प्रयागराज प्रवास की रूपरेखा पार्टी ने तैयार कर ली है। वह तीन दिन तक यहां रहकर फूलपुर और इलाहाबाद लोक सभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगी। इस दौरान प्रियंका का ठिकाना होगा स्वराज भवन। 

विज्ञापन


पूर्वी यूपी में चुनावी धार देने के लिए प्रियंका गांधी छह मई की शाम प्रयागराज आ सकती हैं। इस दौरान स्वराज भवन में रहकर वह पार्टी की चुनावी फिजा को बदलेंगी। सात और आठ मई को प्रियंका का रोड शो कराने की तैयारी है। इलाहाबाद शहर की गलियों में प्रियंका भीषण तपिश के बीच घर-घर जाएंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी महासचिव के प्रयागराज दौरे का खाका खींच लिया गया है। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की भी सभा कराने की तैयारी है। ताकि, सियासी तापमान चढ़ा रहे।

इससे पहले पार्टी ने फूलपुर और यमुनापार इलाकों में पदयात्राएं आयोजित कर गांव-गांव में गरीबी पर वार के नारे को लोगों तक पहुंचाएगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि गरीबी पर वार-बहत्तर हजार के नारे को कामयाब बनाने के लिए रविवार से ही पदयात्राएं शुरू कर दी जाएंगी।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें