फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मिलेगी टीकाकरण अभियान को गति : डोज मिलीं, 44 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

Mon, 05 Jul 2021 02:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

शासन की ओर से रविवार को कोरोना की 41 हजार, 700 टीके की डोज एलाट होने के बाद जिले में आज से टीकाकरण अभियान को एक बार फिर गति मिलेगी। जिले भर में 44 केंद्रों पर टीका लगेगा। साथ ही ग्रामीण इलाकों के छह ब्लॉकों में क्लस्टर अभियान चलाया जाएगा। के तहत हर ब्लॉक में 10 से 12 स्वास्थ्य टीमें 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाएंगी। जबकि, शहर में टीका लगाने के लिए 18 से 44 साल की आयु वर्ग के लोगों का रजिस्ट्रेशन और स्लाट बुकिंग अनिवार्य है। 

विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथलाल के मुताबिक टीके की कमी के चलते पिछले कई दिनों से 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा था। सोमवार से इस आयु वर्ग के लोगों का शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में टीकाकरण किया जाएगा। 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए पूर्व की तरह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है। उनका टीकाकरण मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा तुरंत रजिस्ट्रेशन किए जाने के बाद कर दिया जाएगा। जबकि, शहर में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों का पहले से रजिस्ट्रेशन कराकर स्लॉट बुकिंग जरूरी है।

विज्ञापन

prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj
स्लाट बुकिंग के लिए रविवार को सुबह 10 बजे से कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल को ओपन किया गया था। लोगों ने रजिस्ट्रेशन के साथ स्लाट बुकिंग भी की। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टीके की उपलब्धता के आधार पर अभी दो दिनों के लिए ही स्लाट की बुकिंग हो सकी है। टीके की उपलब्धता के आधार पर दो दिन के बाद फिर स्लाट बुक किए जा सकेंगे। 

स्वास्थ्य विभाग के पास इस समय तकरीबन टीके की 73 हजार डोज उपलब्ध है। इसमें कोविशील्ड के साथ कोवैक्सीन भी शामिल है। हालांकि, कोवैक्सीन की डोज कम है। इसलिए कोवैक्सीन केवल कॉल्विन अस्पताल में ही लगाई जा रही है। बाकी केंद्रों पर कोविशील्ड लग रही है। 

इन ब्लाकों पर चलेगा क्लस्टर अभियान
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार से जिले के जिन छह ब्लॉकों में क्लस्टर अभियान चलाया जाएगा। उसमें कौड़िहार, सोरांव, मउआइमा, कोटवां, चाका, जसरा शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन ब्लॉकों के ग्रामीण पंचायतों में पहुंचकर लोगों को टीका लगाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें