फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घरेलू कलह से तंग आकर अधेड़ ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह से परेशान एक 52 वर्षीय अधेड़ ने सोमवार को पुराने यमुना पुल के ऊपर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक की सूचना पर पहुंची जीआरपी नैनी ने इसकी जानकारी नैनी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मंगलवार को नैनी थाने पहुंचे लोगों ने मृतक की पहचान की।
विज्ञापन

नैनी पुलिस के अनुसार मंगलवार को खोजबीन करते हुए राजापुर निवासी कुछ लोग थाने आए थे। वह लापता अधेड़ के बारे में जानकारी ले रहे थे। मौजूद लोगों को घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पकड़े दिखाए गए तो उन्होंने उसकी पहचान फुलेश्वर शर्मा (52) पुत्र स्व. रामकिशन शर्मा निवासी राजापुर के रूप में की।
परिजनों ने जानकारी दी कि वह सोमवार को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। भुनेश्वर कुमार पत्नी के साथ राजापुर में अपनी बहन के मकान में कई साल से रहते थे। उनकी बहन मकान खाली करने का दबाव बना रही थी। जिस वजह से झगड़े होते थे। इसी से तंग आकर अधेड़ ने खुदकुशी कर ली। नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोरी गौतम ने बताया परिवार वालों ने मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें