फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आज से बदल जाएगा प्रयागराज से संचालित सभी उड़ानों का समय, डीजीसीए ने लागू किया विंटर शेड्यूल

Sun, 30 Oct 2022 12:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विंटर शेड्यूल मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद समर शेड्यूल लागू कर दिया जाएगा। विंटर शेड्यूल में एलाइंस एयर की दिल्ली एवं बिलासपुर उड़ान के समय में बदलाव नहीं किया गया है, जबकि इंडिगो की सभी फ्लाइट बदले हुए समय से चलेंगी।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से संचालित सभी फ्लाइट का समय रविवार 30 अक्तूबर से बदल रहा है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा विंटर शेड्यूल लागू किए जाने के कारण रविवार से विमानों का समय बदल जाएगा। इस बार विंटर शेड्यूल में किसी नई फ्लाइट के संचालन की समय सारिणी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


विंटर शेड्यूल मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद समर शेड्यूल लागू कर दिया जाएगा। विंटर शेड्यूल में एलाइंस एयर की दिल्ली एवं बिलासपुर उड़ान के समय में बदलाव नहीं किया गया है, जबकि इंडिगो की सभी फ्लाइट बदले हुए समय से चलेंगी। यह बदलाव पांच मिनट से चार घंटे तक का हुआ है। 

एयरपोर्ट से संचालित प्रमुख फ्लाइटों की बात करें तो इंडिगो की प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब दोपहर 12.40 की जगह दोपहर 2.55 बजे यहां से उड़ान भरेगी। मुंबई उड़ान भी दिन में 2.30 की जगह एक घंटे पहले 1.30 बजे मिलेगी।
विज्ञापन


प्रयागराज-भुवनेश्वर उड़ान अब 11.55 की जगह 12 बजे तो वहीं प्रयागराज-बंगलूरू उड़ान मंगलवार, बृहस्पतिवार को दिन में 3.55-6.30 बजे और सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को सुबह 11.20-1.50 बजे मिलेगी। डीजीसीए के विंटर शेड्यूल में एलाइंस एयर की बिलासपुर और दिल्ली फ्लाइट के समय में बदलाव नहीं हुआ है। एलाइंस की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी पहले की तरह सुबह ही आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें