कंपनी की ओर से उनकी पत्नी सुषमा देवी को पोस्ट डेटेट चेक दिए गए थे, लेकिन वे बाउंस हो गए। कंपनी ने अपना प्रतिनिधि भी भेजा, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके संसदीय क्षेत्र में स्थित कंपनी से मुआवजे के लिए अपील की।
सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के प्रयास से राजपुर कोरांव के एक परिवार को दो वर्ष के बाद नौ लाख रुपये की सहायता राशि का चेक मिला। सांसद ने शनिवार को वह चेक संबंधित परिजनों को सौंपा। दरअसल कोरांव के राजपुर गांव के खजांची पटेल धर्मा इंटरप्राइजेज अहमदाबाद (गुजरात) में कार्यरत थे। 2020 में कंपनी में कार्य करने के दौरान 32 वर्षीय खजांची की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से उनकी पत्नी सुषमा देवी को पोस्ट डेटेट चेक दिए गए थे, लेकिन वे बाउंस हो गए। कंपनी ने अपना प्रतिनिधि भी भेजा, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके संसदीय क्षेत्र में स्थित कंपनी से मुआवजे के लिए अपील की। उनकी अपील के बाद अमित शाह ने गुजरात के मुख्य सचिव को मामला संदर्भित किया।
इस मामले में सांसद प्रो. रीता जोशी स्वयं अहमदाबाद गईं तथा पुलिस कमिश्नर, श्रमायुक्त तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में धर्मा इंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक से समझौता कराया। इसके बाद मृतक खजांची की पत्नी सुषमा देवी को नौ लाख रुपये की राशि देनी तय हुई। मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि शनिवार को सांसद प्रो. जोशी ने मृतक खजांची की पत्नी सुषमा देवी को नौ लाख रुपये का चेक दिया। मृतक के पिता मदन पटेल एवं परिजनों ने सांसद का आभार व्यक्त किया।