नई कार्य संचालन समय सारिणी की प्रमुख विशेषताएं
समय सारिणी में 20 जोड़ी नई ट्रेनें जो चल चुकी हैं या प्रस्तावित हैं, उन्हें शामिल किया गया है। इनमें वंदे भारत व अमृत भारत जैसी प्रीमियम श्रेणी की ट्रेनें भी शामिल हैं।
11 जोड़ी ट्रेनों को अब नए गंतव्यों तक विस्तारित किया गया है, एक जोड़ी ट्रेन के फेरों में वृद्धि की गई है।
परिचालन सुगमता के लिए 30 ट्रेनों का संचालन अब नए नंबरों के तहत किया जाएगा।
समयपालन और परिचालन लचीलेपन में सुधार के लिए कई ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है।
सात ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है और नौ जोड़ी ट्रेनों के रेक में परिवर्तन किया गया है।
छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से 24 प्रयोगात्मक ठहराव दिए गए हैं।
आगामी तीर्थयात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान भारी भीड़ को प्रबंधित करने के लिए नौ जोड़ी विशेष ट्रेनों को शेड्यूल में शामिल किया गया है।