फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में बदल सकता है कई ट्रेनों का समय

Fri, 17 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों को समय की पटरी पर दौड़ाने के लिए जुलाई से लागू होने वाली समय-सारिणी में बड़ा बदलाव हो सकता है। मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और राजधानी एक्सप्रेस के समय में 10 मिनट से लेकर एक घंटे के बीच का अंतर हो सकता है। इलाहाबाद से मुगलसराय के बीच ट्रेनों को राजधानी एक्सप्रेस और दूरंतो एक्सप्रेस के कारण लेटलतीफी से बचाने के लिए भी जतन किए जाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक महेश मंगल ने दावा किया कि समय-सारिणी में बदलाव यात्रियों के भले के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


मोदी सरकार ट्रेनों को तय वक्त पर चलाने के लिए रेल मंत्रालय पर दबान बना रही है। मेन लाइन की ट्रेनों पर इसका असर भी दिख रहा है। इलाहाबाद डिवीजन में अक्सर पिटने वाली ट्रेनें अब वक्त की पटरी पर लौटने लगी हैं। इलाहाबाद-मुगलसराय सेक्शन में भी ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार आया है लेकिन तकनीकी कारणों से गाड़ियां पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। महाप्रबंधक ने दावा किया कि रेल यात्रियों का वक्त बर्बाद न हो, इसके लिए ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है।

 मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के वक्त में आधा घंटे तक का फर्क हो सकता है। कुछ ट्रेनें, जो बीच में आधा से एक घंटे तक विभिन्न स्टेशनों पर रेगुलेट की जाती हैं, उनके समय में भी ऐसा बदलाव करने की तैयारी है जिससे उन्हें रास्ते में रोकना न पड़े। दो राजधानी एक्सप्रेस के बीच 15 से आधे घंटे का अंतराल है। इसे कम कर सात से आठ मिनट किया जाएगा। इसके जरिए इलाहाबाद से मुगलसराय के बीच कई ट्रेनों के एक से आधा घंटे तक लेट होने से बचाया जा सकेगा। बताया, इनके प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजे गए हैं, स्वीकृति मिलने पर जुलाई से लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें