फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू टोना रोकने के लिए चलेगा अभियान

Fri, 17 Apr 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन जादू टोना और झाड़ फूंक के नाम पर महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। यह जानकारी सरकार की ओर से हाईकोर्ट में लंबित जनहित याचिका में जवाब दाखिल करते हुए दी गई है। प्रशासन द्वारा दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि संगम और उसके आसपास क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि कोई झाड़-फूंक के नाम पर किसी का उत्पीड़न न कर सके। बताया कि इस प्रकार की अधिकांश घटनाएं मध्य प्रदेश के रीवा जिले या बुंदेलखंड इलाके से आई महिलाओं के साथ हो रही है।
विज्ञापन


यह महिलाएं पूरे परिवार के साथ आती हैं। संगम पर भूत उतारने के नाम पर इनका शोषण और उत्पीड़न किया जाता है इसलिए संगम क्षेत्र की विशेष तौर से निगरानी की जा रही है। ऐसे इलाकों में जहां से महिलाएं आती हैं स्थानीय प्रशासन से बात कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। झाड़ फूंक करने वाले छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से छह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें