बम निरोधक दस्ता मेला क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर लगातार सघन जांच एवं तलाशी अभियान चला रहा है। संगम नोज सहित प्रमुख स्थलों पर पुलिस, पीएसी तथा एटीएस के कमांडो संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। संपूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार की जा रही है।
संगम सहित सभी स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए एनडीआरएफ, बाढ़ राहत दल एवं जल पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। जवानों द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को गहरे पानी की ओर जाने से रोका जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज एवं पुलिस अधीक्षक माघ मेला सहित वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन मेला क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।