फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचएसएल टियर-तीन की परीक्षा 18 सितंबर को

Fri, 12 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
HPSSC
विज्ञापन
 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2015 के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग की ओर से सीएचएसएल -2015 की टियर-तीन की परीक्षा 18 सितंबर 2016 को कराने की घोषणा की है। टियर-तीन में स्किल टेस्ट एवं टाइपिंग टेस्ट कराया जाएगा, यह परीक्षा क्वालिफाइंग होगी।
विज्ञापन


अंतिम चयन टियर-एक एवं टियर-दो की मेरिट के आधार पर होगा। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सीएचएसएल टियर-दो परीक्षा-2015 में प्रश्नपत्र एक घंटे का होगा। यह प्रश्नपत्र परीक्षार्थी की लेखन क्षमता की परख के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस प्रश्नपत्र में 200-205 शब्द का पत्र एवं 150-200 शब्द का एप्लीकेशन लेखन परीक्षा होगी। टियर-दो का क्वालिफाइंग अंक 33 फीसदी रखा गया है। टियर-दो की मेरिट को अंतिम चयन में शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनो माध्यमों में होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें