फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर गरज चमक संग बारिश

विज्ञापन
thunder shower on janmashtmi - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
मानसूनी हवाओं ने मंगलवार को जन्माष्टमी पर पांचवें दिन शाम को गरज चमक के साथ बारिश कराई। धूप-छांव में हावी उमस से बारिश राहत नहीं दिला सकी। फिर हवाओं की सुस्ती बारिश में बाधा बनी। रात में नौ बजे के बाद सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। बादल छाए रहे लेकिन बरसे नहीं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बारिश के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन

अगस्त के महीने में पांच तारीख बारिश हुई लेकिन इसके बाद धूप-छांव के बीच उमस हावी रही। इस बीच हल्की बूंदाबांदी ही हुई। पारा लगातार 35 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा। शाम को हुई तेज बा रिश तपती सड़कों पर गर्म तवे पर पानी की छन्न हुईं। पटरियों पर तो पानी लगा लेकिन रात तक सड़कें सूख गईं। शहर के सड़कों पर हुए गड्ढों और मोहल्लों के फुटपाथ पानी से लबालब रहे। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस होने से रात में उमस हावी रही ।
आर्द्रता अधिकतम 97 और न्यूनतम 65 प्रतिशत रही। आधे घंटे बाद हवा की रफ्तार सुस्त हो गई।
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक स्थानीय चक्रवात की सक्रियता बाधित होने से बादल भटकाव की स्थिति में हैं। हवाओं की स्थिति पर बारिश के आसार बने हैं। कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश गरज चमक के साथ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें