फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने यूपी बोर्ड शिक्षा निदेशक के रिश्तेदार से भी मांग लिए पैसे

Mon, 15 Apr 2019 01:20 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
यूपी बोर्ड फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों के अभिभावकों को फोन कर परीक्षाफल पूर्ण कराने और परीक्षा में उत्तीर्ण कराने का प्रलोभन देकर अब भी पैसे की मांग की जा रही है। ठगों ने शिक्षा निदेशक के रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी फोन करके परीक्षाफल पूर्ण कराने के लिए पैसे की मांग की।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय में इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि ठगों ने साक्षरता कार्यक्रम शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा के एक रिश्तेदार को भी फोन करके परीक्षाफल पूर्ण कराने के लिए पैसे की मांग की। ऐसे फोन बड़ी संख्या में अभिभावकों के पास आ रहे हैं। हालांकि सूचना मिलते ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने डीजीपी को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत करा दिया है और ऐसे ठगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

सचिव ने अभिभावकों से भी अपील की है कि अगर उनके पास कोई फोन आता है और कहा जाता है कि रिजल्ट अपूर्ण है और उसे पूर्ण कराने के लिए दिए गए एकाउंट नंबर में निर्धारित रकम जमा कर दें तो ऐसा बिल्कुल न करें। कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्स्थ के लिए यह कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। इसी तरह परीक्षा में उत्तीर्ण कराने के झांसे में भी न फंसे। सचिव ने कहा है कि इस बाबत परिषद पूरी तरह से सजग है और सक्षम अधिकारियों से पत्रचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें