फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची की कार ने ली जान

Tue, 21 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के मेजा इलाके में सोमवार सुबह ऊंचडीह बस अड्डे के पास तेज रफ्तार कार ने तीन साल की बच्ची को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। कार लेकर उसमें बैठे लोग भाग गए। बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने मिर्जापुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद मुकदमा लिखकर कार ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा मिलने पर लोग शांत हुए तो मेजा पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन


मेजा में ऊंचडीह बस अड्डे के पास रहने वाला जुलई शेख सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसकी पत्नी नगीना बेगम पांच बच्चों के साथ यहां घर में रहती है। उसकी तीन बेटियों में तीन साल की तबस्सुम सबसे छोटी थी। मिर्जापुर रोड किनारे ही उसका मकान है। सोमवार सुबह करीब छह बजे मां नगीना ने तबस्सुम को पास में ही दूध लाने के लिए भेजा था। बच्ची दूध लेकर लौट रही थी तभी मांडा से शहर की तरफ बेहद तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोग भागकर आए लेकिन कार नहीं रुकी।

लोगों ने उसका नंबर नोट कर लिया। मासूम तबस्सुम की वहीं मौत हो गई थी। उसकी मां और दूसरे भाई-बहन भी आकर रोने-कलपने लगे। कुछ देर में वहां भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने शव के पास मिर्जापुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दुर्घटना की खबर पाकर मेजा थाने की पुलिस वहां पहुंची तो लोगों ने कार का नंबर पताकर एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग रख दी। पुलिस के समझाने पर भी वे अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद बसपा नेता प्रेमशंकर पटेल ने किसी तरह लोगों को मनाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें