फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : यमुना नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत, नैनी के महेवा घाट पर हुआ हादसा

Mon, 17 Apr 2023 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी के महेवा घाट पर यमुना में नहाते समय तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना सूचना मितले ही स्थानीय पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के दरियाबाद मुहल्ले के तीन किशोर जिनकी उम्र करीब 12, 14 और 16 वर्ष है ।
विज्ञापन
डूबे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के महेवा घाट पर सोमवार दोपहर नहाने गए तीन किशोरों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। शाम को परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में गोताखोरों को उतारा और घंटे भर बाद तीनों किशोरों के शव को बाहर निकाला गया। तीनों किशोर दरियाबाद के रहने वाले हैं और दोस्तों के साथ नाव से नदी पार कर महेवाघाट पर नहाने आए थे।

विज्ञापन


दरियाबाद अतरसुइया निवासी आदित्य (12) पुत्र सुनील, मुदस्सिर (14) पुत्र स्व. वकील व मोहम्मद सिद्दीक अंसारी (17) पुत्र बदरूजमा अंसारी अपने दोस्तों के साथ नाव से सोमवार दोपहर को महेवा यमुना घाट पर नहाने के लिए गए थे। नदी में नहाते हुए तीनों गहरे पानी में समा गए। नदी में डूबते देख उनके साथी वहां से भाग गए। देर शाम तक किशोरों की कोई जानकारी नहीं होने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन करते हुए दोस्तों से उनके बारे में पूछा तो पता चला कि सभी नाव से दरियाबाद से महेवा नहाने गए थे।

इस दौरान वह नदी में समा गए। इसके बाद शाम छह बजे के करीब परिजन महेवा घाट पहुंचे और नैनी पुलिस को इसकी सूचना दी। तीनों किशोरों के डूबने की सूचना पर घाट पर पहुंची पुलिस ने उनकी तलाश में गोताखोरों को नदी में उतारा। एक घंटे के बाद गोताखोरों ने तीनों किशोरों के शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इंस्पेक्टर नैनी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोर किसके साथ आए थे यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अभी परिजनों से बातचीत कर हकीकत की जानकारी ली जा रही है। गोताखोरों ने तीनों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन

घाट पर बालू निकासी के कारण हो गए हैं गड्ढे
भले ही शासन ने घाटों पर सूखा बालू उठाने का ठेका दिया है, लेकिन खुलेआम नदी के अंदर से बालू निकासी का काम दिनभर चल रहा है। लोगों के अनुसार बालू निकासी के कारण घाट के किनारों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सोमवार को नदी में नहाने के दौरान किशोर इन्हीं गड़्ढों में समा गए। गोताखाेरों ने तीनों के शव को नदी से महज 20 फीट दूरी पर बरामद कर लिया। किशोरों के डूबने की सूचना जैसे ही घाट पर पहुंची वैसे ही घाट पर बालू निकासी करने वाले वहां से फरार हो गए। दिन-रात गुलजार रहने वाले घाट पर पुलिस के पहुंचते ही सन्नाटा परस गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें