फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले लॉज में मिले तीन संदिग्ध 

Thu, 30 Mar 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से चार रोज पहले रेलवे स्टेशन के  निकट एक लॉज से तीन संदिग्ध लोगों को शाहगंज पुलिस ने पकड़ लिया। खुफिया इनपुट के आधार पर पकड़े गए इन तीन लोगों से आधी रात तक पूछताछ होती रही। उनके नाम-पते के साथ ही गतिविधियों के बारे में पड़ताल की जाती रही। उनके बयान की तस्दीक के लिए आईबी, एलआईयू और पुलिस की कई टीम रात तक काम करती रही। अमेठी, सुल्तानपुर, वाराणसी पुलिस से भी इन तीनों के बारे में जानकारी मांगी गई है। 
विज्ञापन


पीएम के दौरे के चलते पिछले कई रोज से पुलिस और खुफिया शाखाएं सतर्क हैं। मंगलवार दोपहर शाहगंज पुलिस को एलआईयू से सूचना मिली कि श्री बाला जी लॉज में बाहर से आकर ठहरे तीन लोग संदिग्ध हैं। पुलिस ने होटल में छापा मारकर उन तोनों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने ले जाया गया जहां एलआईयू और आईबी के अफसरों ने भी आकर पूछताछ की। उनमें एक  व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद कासिम पुत्र मोहम्मद युनूस निवासी आजाद नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली और दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद इखलाक पुत्र अब्दुल लतीफ पता सिधियागांव गांव थाना जगदीशपुर, अमेठी बताया। तीसरा व्यक्ति हेमंत प्रकाश गुप्ता पुत्र दुर्गा प्रसाद गुप्ता वाराणसी में चेतगंज इलाके के शेखपुरा का रहने वाला है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

पढ़े-लिखे कम मगर बयान में उलझाया

डेमो
कासिम और इखलाक ने कहा कि वे प्रापर्टी के धंधे से जुड़े हैं जबकि हेमंत ने खुद को इलेक्ट्रानिक तराजू का मिस्त्री बताया। इन तीनों ने कहा कि वे प्रापर्टी और ट्रांसपोर्ट के व्यवसायी में साझेदारी के लिए करेली में रहने वाले गुलाम नबी अहमद उर्फ हाफिज से मिलने के लिए सोमवार सुबह करीब आठ बजे फोर व्हीलर (टीयूवी) से इलाहाबाद आकर बाबा लॉज में ठहरे। उनके साथ वाराणसी का संतोष कुमार भी आया था जो उन्हें छोड़कर गाड़ी लेकर चला गया। गाड़ी अमेठी में जगदीशपुर के दानिश की है। यहां आने के बाद उन तीनों की करेली के हाफिज से दो बार मुलाकात हुई। साथ में ही खाना भी खाया। नाम-पते का सत्यापन करने के बावजूद खुफिया शाखाएं उनकी गतिविधियों और इलाहाबाद आने के इरादे को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थीं इस वजह से जांच होती रही। सीओ एलआईयू संजीव देशवाल ने बताया कि बयान में विरोधाभास होने की वजह से तीनों पर शक गहराया है।

पूछताछ में पता चला कि ये तीनों ही कम पढ़-लिखे हैं। 37 वर्षीय इखलाक ने सुल्तानपुर में जीआईसी से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। वह दो भाइयों में बड़ा है। दूसरा भाई शहीम अहमद उर्फ सोनू है। पिता अब्दुल लतीफ पहले ड्राइवर थे। अब घर पर ही रहते हैं। दूसरा युवक 33 वर्षीय कासिम सिर्फ पांचवीं तक पढ़ा है। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर है। तीन भाई नाजिम, हाशिम और वसीम सऊदी अरब में रहते हैं। सबसे छोटा मोहम्मद शमीम इंटर कर चुका है। तीसरे संदिग्ध हेमंत प्रकाश गुप्ता भी महज हाईस्कूल तक तक पढ़ा है। वह बाकी दोनों युवकों से उम्र में बड़ा है। चार भाइयों में दूसरे नंबर के हेमंत ने बताया कि उसे वाराणसी में उसका परिचित साथ लाया था। वह उसे इन दोनों के साथ छोड़कर चला गया। संतोष ने उससे कहा था कि उसे बढ़िया काम दिलाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें