Three recently released raids amidst protests
- फोटो : CITY DESK
विरोध के बीच तीन हाल में रिलीज हुई फिल्म
0 लगी रही फोर्स, अपेक्षित उत्साह नहीं लेकिन दर्शकों को भाई पूरी फिल्म
प्रयागराज। विरोध की आशंकाओं के बीच छपाक फिल्म शहर के तीन सीनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई। पीवीआर में फिल्म देखने के लिए लोगों में क्रेज दिखा लेकिन अन्य सीनेमा हाल में अपेक्षाकृत कम दर्शक रहे। हालांकि, इसके पीछे पौष पूर्णिमा स्नान को कारण बताया जा रहा है। संचालकों को शनिवार और रविवार को अपेक्षित कमाई की उम्मीद है।
जेएनयू में आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात के बाद फिल्म में लीड भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण को लेकर भी विरोध शुरू हो गया है। एक वर्ग की ओर से फिल्म के बहिष्कार की भी अपील की गई है। इसे ध्यान में रखकर पीवीआर के अलावा पायल-झंकार तथा स्टार वर्ल्ड सीनेमाज तीनों हाल के बाहर फोर्स तैनात रही। पीवीआर में करीब 70 फीसदी तक टिकट बिक गए थे। प्रबंधक ने बताया कि सुबह 10 बजे पहले शो में 301 में 147 टिकट बुक हुए थे। इसके बाद 234 तथा अन्य शो में करीब ढाई सौ लोगों ने फिल्म देखी। हालांकि दो अन्य हाल में 25 से 50 फीसदी टिकट बिके। प्रभारी मनोरंजनकर अधिकारी अरविंद वर्मा का कहना है कि फिल्म के विरोध की आशंका थी। इसलिए फोर्स तैनात रही लेकिन कहीं से किसी तरह के विरोध की सूचना नहीं है।
उधर, फिल्म के टिकट के लिए पहले दिन भले ही धक्का मुक्की न रही हो लेकिन हाल से निकले लोगों ने इसकी सराहना की। रोहित और अर्चना का कहना था कि फिल्म बड़ा संदेश में देने में कामयाब रही।