फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार चुने गए थे तीन अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार चुने गए थे तीन अध्यक्ष
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की स्थापना वर्ष 1923 में हुई और पहली बार हुए चुनाव में छात्रसंघ के तीन अध्यक्ष चुने गए। इनमें एसबी तिवारी, बीएन कौल एवं सैयदल नसीर हुसैन के नाम शामिल हैं। इसके बार वर्ष 1924 में भी तीन अध्यक्ष चुने गए, जिनमें एसके हांडू, बीके पांडेय एवं बीडी मुखर्जी शामिल थे। वहीं, वर्ष 1925 में बीएन सेठ, केपी माथुर और टीएन आगा छात्रसंघ अध्यक्ष पर पर निर्वाचित हुए।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद पहला चुनाव वर्ष 2012 में हुआ और दिनेश सिंह यादव अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 2013-14 में कुलदीप सिंह केडी, 2014-15 में भूपेंद्र सिंह यादव, 2015-16 में ऋचा सिंह, 2016-17 में रोहित कुमार मिश्र, 2017-18 में अवनीश कुमार यादव और 2018-19 में उदय प्रकाश यादव अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उदय के बाद अब छात्रसंघ भवन में लगे अध्यक्षों के नाम वाले बोर्ड पर पूर्ण विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिलाओं ने भी संभाली छात्रसंघ की कमान
इविवि छात्रसंघ के 96 वर्षों के इतिहास में दो महिलाओं ने भी छात्रसंघ की कमान संभाली। वर्ष 1927 में एसके नेहरू महिला अध्यक्ष चुनी गई थीं। इसी वर्ष एसआर शुक्ला छात्रसंघ के दूसरे अध्यक्ष चुने गए थे। एसके नेहरू के बाद वर्ष 2015-16 में ऋचा सिंह दूसरी महिला अध्यक्ष बनीं और आजाद भारत में छात्रसंघ की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें