फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश खबर : महंगाई भत्ते में तीन फीसदी बढ़ोतरी तय, सरकार जल्द कर सकती है घोषणा

Fri, 01 Aug 2025 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बढ़े महंगाई भत्ते का भुगतान जुलाई से होगा। केंद्र सरकार की ओर से इसकी घोषणा अगस्त या सितंबर में किए जाने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
पैसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी तय हो गई है। केंद्रीय व राज्य कर्मियों संग पेंशनर्स को बढ़े भत्ते का लाभ जुलाई से मिलेगा। वेतन व पेंशन निर्धारण के विशेषज्ञ एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के अनुसार औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जुलाई 2024 में 410.976, अगस्त में 410.688, सितंबर में 412.704, अक्तूबर में 416.16, नवंबर में भी 416.16, दिसंबर में 413.856, जनवरी 2025 में 412.416, फरवरी में 411.264, मार्च में 411.84, अप्रैल में 413.28 और मई में 414.72 अंक रहा। उम्मीद के मुताबिक जून में भी सूचकांक 417.60 अंक रहा।

विज्ञापन


इस तरह से इन 12 महीनों का औसत सूचकांक 413.472 अंक रहा। हरिशंकर तिवारी के अनुसार निर्धारित फॉर्मूले के तहत महंगाई भत्ता 58.17 प्रतिशत होगा। क्योंकि, महंगाई भत्ता पूर्णांक में देय होता है। इस तरह से 58 फीसदी ही महंगाई भत्ता देय होगा। अभी केंद्रीय व राज्य कर्मियों को 55 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। ऐसे में भत्ता में तीन फीसदी बढ़ोतरी तय हो गई हैै।

बढ़े महंगाई भत्ते का भुगतान जुलाई से होगा। केंद्र सरकार की ओर से इसकी घोषणा अगस्त या सितंबर में किए जाने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें