फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : रद्द एफआईआर पर आरोप पत्र से हाईकोर्ट खफा, कानपुर के पुलिस आयुक्त तलब

Fri, 01 Aug 2025 01:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द होने के बावजूद विवेचना करने और आरोप पत्र दाखिल करने के मामले में पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, घाटमपुर थाने के प्रभारी तथा विवेचनाधिकारी को तलब किया है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द होने के बावजूद विवेचना करने और आरोप पत्र दाखिल करने के मामले में पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, घाटमपुर थाने के प्रभारी तथा विवेचनाधिकारी को तलब किया है। कोर्ट ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति नीरज तिवारी की अदालत ने एसआई आशीष कुमार की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


याची के खिलाफ 21 अक्टूबर 2024 को घाटमपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी जिसे बाद में हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। इसके बावजूद विवेचनाधिकारी ने विवेचना जारी रखी और न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया। इस पर मजिस्ट्रेट की अदालत ने संज्ञान भी ले लिया।

इसके खिलाफ याची ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि एफआईआर रद्द किए जाने वाले हाईकोर्ट के आदेश की प्रति विवेचनाधिकारी को विधिवत सौंप दी गई थी। इसके बावजूद जानबूझकर उन्होंने विवेचना जारी रखी और आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने इसे प्रथम दृष्टया अवमानना का मामला मानते हुए सभी अधिकारियों को 20 अगस्त को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें