फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: काशीपुर व नोएडा में तीन लोगों ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म

Sun, 11 Jun 2023 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। (बरेली)। दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा अगवा की गई किशोरी उत्तराखंड के काशीपुर में पुलिस को मिल गई है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस के मुताबिक उसके साथ काशीपुर और नोएडा में तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसी के गांव का 55 वर्षीय शाह आलम उससे बात करता था। उसकी पुत्रवधु गांव की प्रधान है। छह जून को वह गांव में दर्जी की दुकान पर सिले कपड़े लेने गई तो शाह आलम ने उसे अगवा करके काशीपुर ले गया। वहां किराये का कमरा लेकर उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। इधर, किशोरी के भाई ने शाह आलम के खिलाफ मीरगंज थाने में अगवा करने की रिपोर्ट लिखा दी थी।
खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए शाह आलम यह कहकर गांव आ गया कि वह लौटकर उससे शादी कर लेगा। शाह आलम ने गांव आकर इरफान उर्फ बाबू को काशीपुर उसके पास भेज दिया। इरफान ने भी उसके दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इरफान ने उसे अपने जानने वाले नदीम कुरैशी के पास नोएडा भेज दिया।
विज्ञापन

नदीम ने भी उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। तीसरे दिन उसे 500 रुपये देकर फिर काशीपुर भेज दिया। वह काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो शुक्रवार रात दो बजे मीरगंज पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ मीरगंज ले आई।
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मीरगंज हरेंद्र सिंह ने एसओजी टीम के साथ दो टीमें रवाना की थीं। पुलिस ने दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाह आलम पुलिस की हिरासत में है, बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें